झुन्नू बाबा
समस्तीपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मथुरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।आरोपी राजा कुमार पंडित पीड़िता का पड़ोसी है। वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
आरोपी रात में छत के रास्ते पीड़िता के घर आता था। 5 अप्रैल को जब पीड़िता अपनी नानी के घर कल्याणपुर में थी, तब आरोपी ने उसे मगरदही घाट चौक पर बुलाया। वहां से उसे दिल्ली ले गया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
6 अप्रैल को पीड़िता के पिता का फोन आने पर आरोपी उसे वापस ले आया। 7 अप्रैल को नक्कू स्थान समस्तीपुर के पास आरोपी ने पीड़िता और उसकी नानी से जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में मथुरापुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज़ कर राजा कुमार के अलावा राम दर्शन पंडित, विकास कुमार पंडित, संतोष कुमार पंडित और अशोक पंडित को भी नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 34/25 दर्ज़ कर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।