अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। Samastipur News

 झून्नू बाबा 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मंडल के ललित कला केंद्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु रानी दुबे उपस्थित रहीं।



 कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीता श्रीवास्तव अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर ने की । इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में  प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा ठाकुर एवं मधुबनी पेंटिंग कलाकार श्रीमती विनीता झा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं।




इस सम्मान समारोह ने डीआरएम विनय श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे  श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर एवं  मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती इंदु रानी दुबे ने संयुक्त रूप से किया।



 इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं की समाज, परिवार और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति की दिशा में एक आवश्यक कदम है। इस अवसर पर मंडल की सभी महिला कर्मियों की भव्य उपस्थिति रही। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनके योगदान को सराहते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए। साथ ही, महिला कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल की कलाकारों ने अपने गीतों से भी कार्यक्रम में समां बांधा। इस भव्य समारोह ने महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके सशक्तिकरण के संदेश को बल प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं महिला कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया!

Previous Post Next Post