झून्नू बाबा
समस्तीपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा समस्तीपुर का दो दिवसीय कांफ्रेंस शहर के रेलवे परिषद स्थित है ललित कला भवन में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शांति राय और डॉ यूंएस ईश्वर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर से सामाजिक दायित्व के निर्वहन पर भी जोड़ दिया। मौके पर दोनों डॉक्टर ने जिला कांफ्रेंस के लिए स्थानीय संगठन के पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन से डॉक्टर अपने आप में भी अपडेट होते रहते हैं।
शुभारंभ के बाद इस मौके पर साइंटिफिक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें शहर के जाने-माने डॉ सुप्रीयो मुखर्जी ने डायबिटीज पर नवीनतम तकनीक और उपचार के बारे में साथी डॉक्टर के साथ जानकारी साझा की। मौके पर उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं में मधुमेह का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
उचित रखरखाव और देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा की खान-पान के साथ ही डॉक्टर के सलाह से इस पर नियंत्रण के साथ ही मां के पेट में पल रहे बच्चों की भी सुरक्षा संभव है।
मधुमेह के क्षेत्र में नई तकनीक और उपचार के बारे में भी उन्होंने साथी डॉक्टर के बीच वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ जानकारी शेयर की। मौके पर डॉ निशांत कुमार ने बच्चों में मानसिक विकलांगता को कैसे पहचाने इसके बारे में नवीनतम तकनीक और उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इसके अलावा डॉक्टर जी सी कर्ण ने लेजर सर्जरी के बारे में नवीनतम जानकारी दी उन्होंने इसके महत्व को समझाते हुए कहा कि इस सर्जरी के उपयोग से बिना रक्त बहा ऑपरेशन की जा सकती है।
मौके पर शहर की जाने-माने स्थिति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रद्धा ठाकुर ने महिलाओं में और नियमित रूप से पीरियड के बारे में जानकारी देते हुए बतलाया कि इस दौरान पेट दर्द और कई तरह की परेशानियां होती है
शादी के बाद गर्भवती होने पर परेशानी और बढ़ जाती है इसकी पहचान और इलाज कैसे संभव है इसके बारे में उन्होंने नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। उधर शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
मौके पर डॉ आरएन सिंह डॉ रिज़वान अहमद,डॉक्टर हेमंत कुमार डॉ एके आदित्य , डॉ पुष्पा रानी, डॉ एसके चौधरी, डा सुमेंदु मुखर्जी, डा के पांडे, आदि बड़ी संख्या में डॉक्टर उपस्थित है।