( झून्नू बाबा )
समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है जो निम्नलिखित प्रकार से है,
ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी - आनंद विहार - सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस)
यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा - अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस)
19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा - बनारस - प्रयागराज - सतना - कटनी मुड़वारा - बीना के स्थान पर छपरा - गोरखपुर - बाराबंकी - लखनऊ - कानपुर - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं - बीना के मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 12561 (जयनगर - नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस)
यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग छपरा - गोरखपुर - औंरिहार जं - प्रयागराज - कानपुर के स्थान पर छपरा - गोरखपुर - बाराबंकी - लखनऊ - कानपुर के रास्ते चलेगी।
ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली - जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग कानपुर - प्रयागराज - औंरिहार जं - गोरखपुर - छपरा के स्थान पर कानपुर - लखनऊ - बाराबंकी - गोरखपुर - छपरा के रास्ते चलेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए नवीनतम ट्रेन समय-सारणी की जांच कर लें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।
डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया की कन्फर्म टिकट यात्रियों की मिल रही शिकायतों को लेकर रेल प्रशासन ने ये कदम उठाया!