ट्राफिक पुलिसिंग की खुली पोल, लगभग पांच घंटे तक जाम से जुझता रहा समस्तीपुर शहर, रेंगते रहे वाहन। Samastipur News

झून्नू बाबा 


समस्तीपुर : शहर का ओवरब्रिज व गंडक पुल शुक्रवार को

लगभग पांच घंटे तक भीषण जाम से जुझता रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर दोपहर से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, जिससे लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।



 जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा,ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण स्थिति बिगड़ती गई। 


कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़े। स्थानीय प्रशासन ने बाद में यातायात नियंत्रित किया, लेकिन इस घटना ने शहर में यातायात प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर कर दिया। 


जिससे ट्राफिक पुलिस की कलई खोल दी,मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर ओवरब्रिज़  पर एक ट्रक खराब हो जाने से दरभंगा-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। 


इसका असर शहर के अन्य रास्तों व गलियों पर भी पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक थाना, डीएसपी, 112 सेवा और हॉक्स टीम को तैनात किया गया है।


 इसके अलावा पुलिस गश्ती भी की जाती है। लेकिन, बावजूद इसके वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाता है। हालांकि, शाम के बाद ट्रैफिक कम होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सुधर रही थी।


 आज दिन भर जाम मे फंसे लोगों ने जमकर ट्राफिक पुलिस पर भरके दिखे, लोगों का बताना था की ट्राफिक पुलिस दिन भर सिर्फ चालान काटने मे व्यस्त दिखाई देते हैँ!

Previous Post Next Post