झून्नू बाबा
समस्तीपुर जिला में आयोजित होने वाले एनडीए की जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एनडीए के प्रमुख साथियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई।
जिसमें आगामी कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनडीए के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्री चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है
और एनडीए जिला सम्मेलनों में जिस प्रकार का हुजूम उमड़ रहा है उससे आगामी चुनाव में बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। पांचों दलों के कार्यकर्ताओं ने 2025 में 225 और फिर से नीतीश को अपना संकल्प बना लिया है
और अपने लक्ष्य की ओर एनडीए परिवार पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार की विकास नीति से आम जनता बेहद प्रभावित है।
इस बैठक में एनडीए राज्य संयोजक सिद्धार्थ शंभू ,सुभाष चंदवंशी, सुरेन्द्र विवेक ने भी संबोधित किया।इस एनडीए बैठक का आयोजन डॉ दुर्गेश राय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक विरेन्द्र पासवान,पुर्व मंत्री सिता सिंहा,विधायक शील कुमार राय, पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद,मंजू कुमारी,भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, अनुपम सिंह हिरा, विनोद चौधरी, धीरज ठाकुर, नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा,
रामचंद्र सिंह कुशवाहा,शुशील चौधरी, राम सुमिरन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा,प्रो शाहिद अहमद,बिमला देवी,अंनत कुशवाहा, अभय सिंह,प्रो तकी अख्तर,सुबोध कुमार सिंह,अनस रिजवान, मुकेश सिंह,दयानंद ठाकुर, विरेन्द्र सिंह,सुरज सहनी, मनीष कुमार, कमलेश सहनी,कौशल पाण्डेय, देव नारायण सिंह,अंजनी कुशवाहा,स्मृति कुमुद, रजा अहमद,रविन्द्र ठाकुर, राजकुमार साह,आदि मौजूद रहे।