• समस्तीपुर रेल मंडल की सांस्कृतिक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
समस्तीपुर: दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दानापुर में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के दौरान, समस्तीपुर मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ओडीशी नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर समस्तीपुर मंडल के कलाकारों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
इस अवसर पर मरेप्र, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव ने विजेता टीम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मरेप्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की यह उपलब्धि प्रशसनीय है और हम उनकी भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
उल्लेखनिय है कि इस समारोह का आयोजन दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया था। इस अवसर पर दानापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की उपलब्धि की प्रशंसा की।