झुन्नू बाबा
• मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुँचे कर्पूरी जयंती समारोह मे
समस्तीपुर : भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद यह पहला मौका है जब उनकी 101वीं जयंती समारोह मनाई जा रही है। जयंती समारोह मे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान,
उपसभापति हरिबंश, केंद्रीय क़ृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय क़ृषि कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे,उपराष्ट्रपति ने कर्पूरी जयंती कार्यक्रम मे कहा कि 2047 भारत निश्चित ही विश्व गुरु बन जाएगा,
इस जयंती समारोह मे उपराष्ट्रपति के जाने के बाद बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुँचे, कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया, साथ मे बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी पहुँचे थे,कर्पूरी जयंती को यादगार बनाने के लिए कर्पूरी ठाकुर की उस झोपड़ी को पुनः वैसा ही लुक दिया गया है
जैसी झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन गुजारा था। इस झोपड़ी में वैसे ही खाट रखी गई है। जैसी खाट कर्पूरी ठाकुर सोया करते थे। झोपड़ी में सिलबट्टा, आटा पीसने वाला जातां, मिट्टी के चूल्हे बनाए गए हैं।
जिस समय वह झोपड़ी में रहते थे बिजली की व्यवस्था उतनी अच्छी नहीं थी तो घर के अंदर रोशनी के लिए लालटेन के साथ ही ढिबरी भी रखी गई है। जो उस समय किरासन तेल से जलाया जाता था।
बाहर में दरवाजा भी बनाया गया है, कच्ची नाली का भी निर्माण कराया गया है। कर्पूरी ठाकुर के पुत्र केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि उनकी यह कोशिश रहेगी कि कॉलेज परिसर में उनकी पुत्री की इच्छा से बनायी गयी यह झोपड़ी यथावत रहे।
ताकि लोग जान सकें कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन किस तरह से सादगी भरा था। बता दें कि जिस जगह पर पूर्व में कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी थी, उस झोपड़ी के स्थान पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने स्मृति भवन का निर्माण कराया है। जिस कारण कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी को तोड़ कर हटा दिया गया था।
झोपड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी आ चुके हैं। सभी अतिथि कर्पूरी परिचर्चा में भाग लिया,इस दौरान महामहिम उपराष्ट्रपति द्वारा कॉलेज परिसर में रुद्राक्ष और चंदन का पेड़ लगाया । कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई है। 500 से अधिक पुलिस के जवानों को जगह-जगह पर तैनात किया गया है। इस दौरान रेलवे से भी जिला प्रशासन मदद ले रही है सटा हुआ कर्पूरी ग्राम स्टेशन है।