केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाके में जाकर पीड़ितों का बांटा दर्द। Samastipur News

राहत शिविरों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश 

                     ( झुन्नू बाबा )

समस्तीपुर ! विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत चार पंचायतों के 11 वार्डों में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। 



मंत्री श्री राय ने बालकृष्णपुर मड़वा , बाजिदपुर , मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर जाकर राहत व बचाव कार्यों को देखा एवं उसकी समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे सामुदायिक भोजनालय एवं मेडिकल कैम्प का भी भ्रमण किया।


 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई जाए। कहा कि आपदा राहत कार्यों के संचालन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।  प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। 


उन्होंने कहा कि इस बार आई बाढ़ में हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों के बीच नियमानुसार सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 


इस बाबत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए किसानों की हुई फसल क्षति का संबंधित विभाग से सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर विधान पार्षद तरुण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विमला सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सत्यवंत कुमार चौधरी, प्रकाश सिंह पिंटू, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित जायसवाल, एसडीओ प्रियंका कुमारी,बीडीओ महताब अंसारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, आयुषमान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन माला,यूथ बिग्रेड टीम के कुंदन सिंह, पीएस लाला,गोपाल यादव, संदीप पाठक, पंकज गारा, नवीन साह, रूपेश सिंह आदि उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post