भाजपा का पंच निष्ठा ही संगठन का मूल आधार है! डॉ तरुण। Samastipur News

 झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर शहर  के होटल कैलाश इन मे भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर का सदस्यता अभियान कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता एवं जिला सदस्यता प्रभारी प्रभात कुमार ठाकुर के संचालन में सम्पन्न हुआ।



शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी, प्रमुख चिकित्सक, प्रमुख समाजसेवी, प्रमुख अधिवक्ता एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित बुद्धिजीवियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि 


भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी है, और हमारे लिए पार्टी का विस्तार सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि समाज का परिवर्तन, सांस्कृतिक राष्ट्र का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है।


 जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान परिवार का विस्तार है। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा का पंच निष्ठा ही संगठन का मूल आधार है 


और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी पंच निष्ठा के मंत्र के माध्यम से देश की सेवा में दिन रात परिश्रम से लगे हुए हैं। डॉ. तरुण ने कहा भाजपा का मुख्य उद्देश्य भारत को विश्व मे शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है।

जिला प्रभारी भीम साहू ने कहा कि भाजपा समस्तीपुर को 5 लाख सदस्यता का लक्ष्य प्रदेश के द्वारा दिया गया है।सदस्यता अभियान शुभारंभ के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, वरिष्ट नेता सत्येन्द्र नारायाण सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक कृष्ण कुमार, जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, सुनील गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ.यूएस. झा, चिकित्सक वरुण कुंडू, राज कुमार, ए.के. सिंह, अधिवक्ता सुधांशु राय, राम किशोर राय, अमित कुमार झा, दिवाकर कुमार, मनोज कुमार सिंह, व्यवसायी संजीत अग्रवाल, अशोक महतो, सुनील अग्रवाल, रवि सिंघानिया, पप्पू खेमका, निर्मल केडिया, अमित सम्राट, गुड्डू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post