आज के परिप्रेक्ष्य में राष्टवाद का महत्वपूर्ण बढ़ गया है: उपेन्द्र कुमार कुशवाहा। Samastipur News

सुमन आनंद 

समस्तीपुर ! भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शहर के राज लक्ष्मी गर्ल्स स्कूल में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान और संचालन नगर महामंत्री आलोक वर्मा ने किया।



बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ववान पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान का एक उत्सव के रूप में मना रहा है।


 14 अगस्त को जिला भाजपा के द्वारा भव्य  तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और तिरंगा यात्रा के समापन पर सरकारी बस स्टैंड में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया जाएगा जिसमे विचार गोष्टी को देश के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय सम्बोधित करेंगे।


 जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में राष्टवाद का  महत्व बढ़ गया है क्योंकि देश मे विपक्षी पार्टियों द्वारा देश को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वैसे मानसिकता वाले को चोट करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। 


किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि राष्टवाद, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पहचान, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व, इन सब के साथ देश हमारा अखंडता और एकता के सूत्र में बढ़कर देश मजबूत बनेगा।


 कार्यसमिति को सम्बोधित करने वाले  नेताओं में जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, नगर मंत्री बीरेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता आदित्य कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजली सिंह , कृष्ण कुमार अधिवक्ता, राकेश राज,चंदन कुमार, विकास झा , अमित सम्राट, गुड्डू सिंह सहित अन्य लोग ने संबोधित किया। बैठक में विजय शर्मा,रणजीत राम, मंजु देवी,मऩोज जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Previous Post Next Post