भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध व हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाला आक्रोशपूर्ण केंडिल मार्च।

झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर !  कोलकाता के आरजी मेडिकल काॅलेज में महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और विभत्स हत्या के खिलाफ़ भाजपा महिला मोर्चा जिला समस्तीपुर जिलाध्यक्ष गीतांजलि सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय समाहरणालय द्वार से लेकर पटेल गोलंबर समस्तीपुर तक कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल की क्रूर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।



विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व जघन्य अपराध पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए महिला डाक्टर के लिए त्वरित न्याय की भी मांग किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के साथ विजय शर्मा , जिला महामंत्री कौशल पाण्डेय, राजीव कुमार चौधरी, जिला वरीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी, जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह, वीरेन्द्र यादव,  दीपक सत्यार्थी, ठाकुर संग्राम सिंह, राकेश राज, युवा मोर्चा जिला मंत्री रजनीश ईश्वर, ललन पाठक, अरूण राय, राजु पटेल, आलोक वर्मा, अमित सम्राट, शंभू चौधरी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मंजु देवी, मीना देवी, निधि सिंह, माला शर्मा, कंचन, अभिलाषा शर्मा, शोभा देवी, मनोज जायसवाल, भरत ठाकुर सहित अनेक प्रशिक्षु डाक्टरों व महिला ने भी शामिल होकर रोष व्यक्त किया।

Previous Post Next Post