नगर निगम ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, 5 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य है निर्धारित। Samastipur News

झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर शहर की विभिन्न सड़कों के डिवाइडर के सौंदर्याकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। नगर निगम प्रशासन ने डिवाइडर के बीचो-बीच पौधरोरण अभियान शुरू किया गया है।



 अभियान के पहले दिन बुधवार को नगर निगम की महापौर अनीता राम, नगर आयुक्त के डी प्रज्ज्वल के नेतृत्व में समस्तीपुर मोहनपुर रोड के डिवाइडरों के बीच विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए गए हैं। जबकि शहर में 500 पेड़ लगाने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था की गई है।


नगर निगम की महापौर अनीता राम ने बताया कि समस्तीपुर शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर बनाए गए हैं। हालांकि डिवाइडर पर पूर्व में भी पेड़ लगाए गए थे, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में पेड़ सूख गए।अब नगर निगम ने उन्हीं जगहों पर पौधरोपण किया है। पौधों को बचाने के लिए उसे कवर भी किया गया है। 


पौधे जीवित रहे इसके लिए नियमित देखरेख की जाएगी। सफाई कर्मी को ही इसके लिए जिम्मेदारी सौंप गई है। वे पेड़ में नियमित रूप से पानी दें, ताकि लगाए गए सभी पेड़ सुरक्षित रहे और आगे चलकर लोगों को छाया प्रदान करें।


 नगर निगम के आयुक्त केडी प्रज्ज्वल ने कहा कि समस्तीपुर शहर के सौंदर्गीकरण के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। शहर में बंद हो चुकी लाइटिंग व्यवस्था को पूरा चालू किया गया। साथ ही डिवाइडर के बीच पोल पर तिरंगा युक्त रंगीन लाइट लगाई गई है। 


अब वातावरण स्वच्छ रहे और आने वाले दिनों में लोगों को छाया मिले इसके लिए सड़क के डिवाइडर के बीच पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है आज पहले दिन 100 पेड़ लगाए गए हैं इसके साथ ही सभी पेड़ सुरक्षित रहे इसको लेकर भी व्यवस्था की गई है।

Previous Post Next Post