युवा समाजसेवी ने रामनाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनने पर कृषि मंत्रालय जाकर दी उन्हें बधाई। Samastipur News

झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर ! बिहार से जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के केंद्रीय मंत्री बनने पर समस्तीपुर के युवा समाजसेवी, आशा मेडिकल के संचालक और वरिष्ठ जदयू नेता प्रोफेसर मो0 ऐबाद हसन के भाई  शमशाद अहमद उर्फ़ पप्पू ने उन्हें दिल्ली जाकर कृषि मंत्रालय में बधाई दी है।



 शमशाद अहमद ने सोमवार को नई दिल्ली में मंत्री रामनाथ ठाकुर के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी।शमशाद अहमद ने बताया कि मंत्री रामनाथ ठाकुर से ये उनकी शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि रामनाथ ठाकुर उनके राजनीतिक गुरु और पूरे परिवार के अभिवावक की तरह हैं। 


केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उनके शामिल होने पर समस्तीपुर की जनता में हर्ष व्याप्त है, और मंत्री रामनाथ ठाकुर से उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। इस अवसर पर मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी कहा है कि केंद्र और बिहार दोनों में एनडीए के सहयोगी के तौर पर जदयू बिहार से लेकर पूरे देश में विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। 


बिहार में विकास के सारे पेंडिंग काम बहुत जल्द अपने आखिरी मुकाम पर पहुंचेंगे। विकास और पारदर्शी प्रशासन के मामले में बिहार देश के दूसरे राज्यों के लिए भी रोल मॉडल बनेगा। जदयू बिहार सहित देशभर में अमन शांति और तरक्की लाने के किए कटिबद्ध है। 


गौरतलब है कि मंत्री रामनाथ ठाकुर जदयू कोटे से बिहार से राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें हाल ही में मोदी - ३ सरकार में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री बनाया गया है। वो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता जननायकव भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। 


कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में भारत  सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से विभूषित किया है। कर्पूरी ठाकुर का जन्मस्थान समस्तीपुर रहा है, इसलिए उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर बिहार सहित समस्तीपुर की जनता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

Previous Post Next Post