नगर निगम की सामान्य बैठक गजराज पैलेस में आयोजित, कई प्रस्ताव पारित। Samastipur News

झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर ! नगर निगम की समान्य बैठक गजराज विवाह भवन बाजार समिति में महापौर श्रीमती अनिता राम की अध्यक्षता में उप महापौर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं सभी पार्षदो, स्थानीय विधायक, नगर आयुक्त के उपस्थिति में शांति पूर्वक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये-गत बैठक दिनांक-25.11.2023 एवं दिनांक-14.03.2024 की सर्वसम्मति से गत बैठक की सम्पुष्टि कि गई।



सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की सर्वसम्मति से सम्पुष्टि की गई। मॉनसून पूर्व जल निकासी की तैयारी के लिए जो भी आवश्यक कार्य हो तेजी से कराने का निर्णय लिया गया। सभी नये योजनाओं को कार्य हेतु पारित किया गया। निगम को पंचायत से प्राप्त भवनों के जीर्णोधार कराने हेतू प्रस्ताव पारित किया गया। 


प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शेष सभी आवेदनों को विभाग में भेजने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।नल जल जलापूर्ति के क्रियान्वयन के संबंध में जनहित तुरंत कार्यवाही हेतू निर्णय लिया गया।


 नगर निगम के अन्तर्गत सभी स्लम एरिया को चिन्हित कर एक मुस्त विकास कार्य करने के लिए निर्णय लिया गया। मगरदही घाट पार्क एवं अन्य स्थल पर डिलक्स शौचालय का निर्माण हेतु सर्वसम्मति निर्माण हेतु निर्णय लिया गया।


 10. अन्यान्य में जो भी प्रस्ताव आये सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर श्रीमती अनिता राम ने बताया की नगर निगम के बोर्ड गठन के बाद आम नागरिकों के हीत में कई फैसले लिए गये और कार्य प्रगति पर है। जैसे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य होने से काशीपुर, धुरलख, मोहनपुर, आर्दशनगर, एवं ताजपुर रोड़, पंजाबी कॉलोनी यानी की धनी आबादी के बहुत बड़े टुकड़े को लाभ मिलेगा।


 विद्युत शब्दाह गृह का कार्य प्रारम्भ है। वृद्धो के लिए विद्धाश्रम का कार्य प्रगति पर है, आर०सी०डी० विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के जितने भी सड़के निगम के अन्तर्गत है, उन सभी सड़को का बनना कार्य प्रारम्भ है। शहर में जो टुटे फुटे सड़के का निर्माण कार्य काफी तेजी से जारी है। लाईटिंग व्यवस्था प्रारम्भ कर दी गई है। 


सभी नागरिको एवं आम लोगों से आग्रह है कि नये नगर निगम के निर्माण में आगे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर सहयोग करेगें। बैठक में स्थानीय विधायक, नगर आयुक्त, स्थायी समिति के सभी स्दस्य निगम पार्षद सह शिक्षा समिति सदस्य  राम बदन राय, अजीजूर रहमान, पार्षद पिंकी कुमारी, रामाश्रय सहनी, के अलावे सभी सदस्य उपस्थित थे।

Previous Post Next Post