खेल के मैदान से कबड्डी कबड्डी से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: जयसवाल। Samastipur News


                    ( झुन्नू बाबा )


समस्तीपुर /कल्याणपुर;  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की किसी भी अन्य संगठन से कोई तुलना नही हौ। खेल के मैदान से कबड्डी कबड्डी से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आज दुनिया का सबसे बड़ी संगठन बनकर सबके सामने खड़ी है। संघ के शाखा में आने से राष्ट्र सेवा समर्पण का भाव जागृत होता है। दुनियां के 39 देशों में वर्तमान समय मे संघ का शाखा लगता है।

 वही कई अन्य देशों में सेवा के अलग अलग प्रकल्पों पर काम किया जा रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत संघचाक विजय जायसवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा डॉक्टर शालिग्राम मिश्र महाविद्यालय ध्रुवगामा कल्याणपुर में आयोजित शीत शिविर के समापन सत्र के मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से उत्तर बिहार के प्रांत संघ चालक विजय जायसवाल एवं अन्य स्वयंसेवकों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ! इस मौके पर जिला संघ चालक राम लगन सिंह , शिवम कुमार, विशाल गौतम, शिवम सोनू, विशाल विकास, ज्योति कुमार, रामनिवास, युवराज कुमार, आनंद वर्धन कल्याणपुर के खंड करवाह बालमुकुंद कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा सहित आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post