समस्तीपुर: निर्धन और असहाय लोगों की सहायता सब से बड़ा पुण्य है: विधायक। Samastipur News

रजा जन सेवा सोसाइटी की ओर से जरोरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।


                    ( झुन्नू बाबा )

समस्तीपुर ! ताजपुर  प्रखंड के पंचायत शाहपुर बघौनी में अवस्थित रजा जनसेवा सोसाइटी के कार्यालय पर संस्था की ओर से विधवा, निर्धन और असहाय  लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समस्तीपुर सदर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने कहा कि वर्तमान समय में निर्धन और असहाय लोगों की मदद करना सेवा के भाव से उन की जरूरतों को पूरा करना बड़ा पुण्य का कार्य है। बधाई के पात्र हैं वो लोग जो समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। 

उन्हों ने आगे कहा कि रजा जनसेवा सोसाइटी के अध्यक्ष शफिउर रजा चुन्नू और उन की पूरी तीन बढ़ाई के योग्य हैं जिन्हों ने इस सर्दी की रात में लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया। रजा जनसेवा सोसाइटी जैसी सामाजिक संस्थाओं की हम लोगों को बढ़ चढ़ कर सहायता करनी चाहिए और ताकि चुन्नू भाई जैसे लोगों का हौसला बढ़े और ऐसे लोग बढ़ चढ़ कर समाज सेवा कर सकें।। सोसाइटी के अध्यक्ष शफीउररजा ने कहा की  समाज के निर्धन और असहाय लोग प्राथमिक सुविधा से वंचित हैं। रजा  जनसेवा सोसाइटी उन के दुखों को दूर तो नही कर सकता है लेकिन इस तरह की छोटी छोटी कोशिश जैसे निशुल्क चिकित्सा कैंप, कंबल वितरण  जैसे कार्य से उन के दुख पर मरहम लगाने का प्रयत्न कर रहा हैं। सोसाइटी का अगला कदम गांव की विधवा और निर्धन परिवार की मां बहिनों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दे कर उन को सिलाई मशीन उपलब्ध कराना है। इस कारवां में आप लोग भी शामिल हों ताकि इस तरह का काम बड़े पैमाने पर किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता शफीउर रजा चुन्नू और संचालन आफताब आलम मुन्ना ने किया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इक़बाल जाफरी, उप मुखिया रियाजुद्दीन फैजी,पंचायत समिति सदस्य खलीलुर्रहमान, आकिब जावेद, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष गजनफर शकील,  पूर्व राजद युवा प्रदेश महासचिव नूरजोहआफो, आल इण्डिया उर्दू मूवमेंट के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर बिस्मिल आरिफी,सरफराज फाजिलपुरी, कारी अनवर कासमी,आफताब आलम, सनाउलहक शहज़ादे, मो. अनवार हुसैन, आबिद रफ़ी, मो. ओजैर आदि मौजूद थे

Previous Post Next Post