समस्तीपुर: एक धर्म विशेष को आहत करने वाले गाना गाने वाले गायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।‌‌ Samastipur News

झुन्नू बाबा

• एक धर्म विशेष को आहत करने वाले गाना गाने वाले गायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• धार्मिक उन्माद फैलाने वालों का स्थान जेल है! विजय शर्मा

समस्तीपुर ! पुलिस ने धर्म विशेष से संबंधित अश्लील गाना गाने के संबंध में गायक को गिरफ्तार किया है। वहीं, संगीतकार  फरार बताया जा रहा है। गायक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड निवासी राम विनय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, संगीतकार दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के अरेई नया टोला विरदीपुर निवासी राजेन्द्र सहनी के पुत्र किशन सहनी के रूप में बतायी गई है।

 बताया जाता है कि धर्म विशेष को लेकर गाए गीत से धार्मिक भावनाएं लोगों की आहत हुई। जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर गायक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, संगीतकार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई राज किशोर राम, एएसआई रविशंकर पाण्डेय, कल्याणपुर थाना रिजर्व गार्ड के सिपाही शुभम कुमार, निरंजन कुमार एवं सुनील कुमार शामिल थे। वहीं मठ मंदिर संरक्षक के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा उर्फ पिंटू ने बताया कि भोजपुरी गायक जो अश्लील गाना गाकर महिलाओं एवं एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली गीतों की बिहार में बहार आ गयी है, उन्होंने ने बताया कि समस्तीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुऐ गायक को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है ! धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों का स्थान जेल है, उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी बधाई के पात्र हैं !

Previous Post Next Post