समस्तीपुर: सरकारी अस्पतालों में बिना कंबल व हीटर कांप रहे मरीज। Samastipur News

 

• कड़ाके की ठंड में ठुठर रहे मरीज,

• सीएस बोले- जो कंबल मांगते हैं, उन्हें मिलता है

• मरीज़ों ने आरोप लगाया कंबल मांगने पर पैसे मांगते हैं कर्मी

समस्तीपुर ! मिशन 60 डे और फिर क्वालिटी कंट्रोल के बावजूद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है कड़ाके की ठंड में सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों के पीएचसी तक में कंबल और हीटर की व्यवस्था नहीं है फलस्वरूप मरीज ठंड में कहां पर हैं। वार्ड में भर्ती मरीज से लेकर प्रसूता वार्ड तक एक जैसी स्थिति है।



सदर अस्पताल में 5 दिनों से भर्ती ताजपुर रेफरल अस्पताल से रेफर हो कर आये ताजपुर के मरीज संतोष कुमार बताते हैं कि बेड का चादर तक नहीं बदला गया है। दो दिनों से पोछा भी नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मांगने पर कंबल नहीं मिला। वह घर से कंबल मंगाए हैं। वार्ड में हीटर तक नहीं है। जिससे कड़ाके की इस ठंड में लोग परेशान हैं। बात-बात पर कर्मी द्वारा पैसे की मांग की जाती है। वारिसनगर के हांसा गांव की आरती देवी उनका बच्चा राजा भर्ती है। आरती देवी का आरोप है कि वार्ड में कंबल नहीं है। न ही हीटर की व्यवस्था है। बीमार बच्चे ठंड से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में कैसे बीमारी ठीक होगी। महिला ने भी अस्पताल के कर्मियों पर बात-बात पर पैसा मांगे जाने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर मोरदीवा पीएचसी में रविवार को प्रसव के बाद एक महिला भर्ती मिली। मुफस्सिल थाने के छतौनी गांव के अमरेश राय की पत्नी संगीता देवी ने बताया वह तीन दिनों से यहां भर्ती है। प्रसव हो गया है। अस्पताल की ओर से कंबल दिया गया है। लेकिन वार्ड में हीटर नही है। जिससे काफी ठंड लग रही है। इन जगहों पर भी परेशानी यह तो चंद उदाहरण है। कमोवेश जिले के अन्य पीएचसी व अनुमंडलीय अस्पतालों की भी यही स्थिति है। मोहिउद्दीनगर, हसनपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर, दलसिंहसराय, पटोरी, विद्यापतिनगर, उजियारपुर, बिथान,सिंघिया, कल्याणपुर, ताजपुर रेफर अस्पताल, पूसा अनुमंडलीय अस्पताल आदि जगहों से वार्ड में हीटर के साथ कंबल का अभाव है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जो लोग कंबल मांगते हैं उन्हें मिलता है- 

सदर अस्पताल समेत पीएचसी जहां मरीज रहते हैं। वहीं कंबल व हीटर की व्यवस्था की गई है। मरीजों से कंबल की जरूरत के बारे में पूछा जाता है। जो लोग कंबल की मांग करते हैं उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हर बेड पर हीटर संभव नहीं है। हर वार्ड में एक -दो की मात्रा में हीटर उपलब्ध कराया गया है। पीएचसी आदि जगहों पर जहाँ हीटर नहीं है। वहां जल्द हीटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Previous Post Next Post