By - सुमन आनंद
असंगठित कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन को लेकर डीएलआईसी की बैठक
समस्तीपुर ! समाहरणालय के वीसी कक्ष में शनिवार को असंगठित कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन कमिटी की बैठक जिला पदाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में दिनांक शनिवार को सपन्न हुई, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं ट्रेड यूनियन एटक के जिला महासचिव उपाध्यक्ष तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी०सी० के माध्यम से संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुये।
बैठक में श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा PPT के माध्यम से DLIC के सभी सदस्यों का ई-श्रम पोर्टल एवं असगठित मजदूरों के विषय में जानकारी दी गयी, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में असंगठित मजदूरों के राष्ट्रीय डेटा बेस हेतु ई-श्रम पोर्टल का निर्माण किया गया है।
इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के वैसे मजदूर जिनकी उम्र 18 से 59 साल हो और वे EPF एवं ESIC का लाभ नहीं उठा रहे हो, स्वय या CSC VLE के माध्यम से निबंधन करा सकते है।
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात् 12 अंक का UAN (Universal Account Number) प्राप्त होता है जो पूरे देश में मान्य होगा एवं राज्य सरकारों से कामगारों के संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पेशन स्कीम की मदद प्राप्त की जा सकती है।
वर्तमान में ई श्रम कार्ड धारक को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत दुर्घटना से हुई
मृत्यु एवं स्थायी रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रूपये, आशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रूपये
की अनुदान राशि प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण
ईश्रम के द्वारा ही किया जायेगा।
निबंधन के लिये कामगारों को आधार नंबर एव बैंक खाता आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आवश्यक है। साथ ही यह निबंधन पूर्णतः निःशुल्क है। श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिला के लक्ष्य 1432738 के विरुद्ध
दिनांक 15.01.2022 तक 1028667 पंजीकरण हुआ है जो कि निर्धारित लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर में निबंधित सीमांत कृषक लगभग 89 प्रतिशत हैं, जिनका निबंधन किया जा सकता है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेकित बाल विकास एवं परियोजना द्वारा बताया गया कि लगभग 75 प्रतिशत आँगनबाडी सेविकाओं का निबंधन ईश्रम पोर्टल पर किया जा चुका है तथा शेष निबंधन कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा द्वारा बताया गया कि जिला में लगभग 4 लाख मनरेगा श्रमिक है जिनके निबंधन हेतु प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। जिला उद्योग महाप्रबंधक, समस्तीपुर द्वारा लघु उद्योगों में कार्यरत कामगारों के ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन हेतु उजियारपुर में कैम्प किया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनपुर एवं रोसड़ा द्वारा पंचायतवार निबंधन कार्य हेतु VLE उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
बैठक में सम्मिलित सभी पदाधिकारियों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुये अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी असंगठित कामगारों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर कराने का अनुरोध किया गया है।
प्रखड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बी०पी०एम० जीविका, पी०ओ० मनरेगा एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर CSC VLE के सहयोग से ई-श्रम निबंधन में तेजी लाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। ई-श्रम पोर्टल पर सलग्न / होटल / रेस्टोरेन्ट / पोल्टी / डेगरी / फेरी वाले / रिक्शा वाले / गिग कामगार / मछुआरा / निजी सुरक्षा / घरेलू कामगार / निर्माण श्रमिक / अखबार विक्रेता / सब्जी एवं फल विक्रेता / मनरेगा कामगार इत्यादि अपना निबंधन करा सकते है।