अपनी बात नहीं कार्यकर्ताओं की बात सुनाने आया हूं: तेजस्वी। Samastipur News

झुन्नू बाबा 

समस्तीपुर ! आभार यात्रा के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं से जन संवाद करने समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह अपनी बात नहीं कार्यकर्ता की बात सुनते आए हैं। 



जमीनी हकीकत क्या है इस पर वह कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन और जन संवाद का कार्यक्रम समस्तीपुर से शुरू हो रहा है


 समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती है कर्पूरी ठाकुर हम सबों के नेता हैं हम लोग कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। 


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन और जन संवाद के पीछे का उद्देश्य है कि जो जमीनी हकीकत है खासकर बिहार के लोगों का जमीनी समस्याएं हैं।जो कार्यकर्ता जमीन पर रहता है उससे बेहतर उसके बारे में और कोई दूसरा नहीं जानता। 


खासकर बिहार के परिपेक्ष में जो रिपोर्ट आती है वह जमीनी कार्यकर्ता ही सही बता सकते हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी दिली इच्छा रही है कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करें ताकि संगठन का जो मेनिफेस्टो है 


वह और मजबूत हो सके। इस मौके पर उन्होंने बिहार की विधि व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया कि बिहार में अपराध चरम पर है रोज हत्या डकैती की घटनाएं हो रही है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अगर बेईमानी नहीं किया गया होता तो बिहार में  राजद की सरकार बन गई होती। 


इस बार हम बिहार में सरकार बनाएंगे।मौके पर उनके साथ सांसद सुधाकर सिंह, शक्ति यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, पूर्व विधान परिषद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, राजद के वरिष्ठ नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव, आदि नेता उपस्थित थे!


मंगलवार को तेजस्वी यादव कर्पूरी सभागार में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे, बुधवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद कर दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे!

Previous Post Next Post